एक से अधिक तकिए पर सोना सेहत के लिए क्यों है नुकसानदेह?
फिज़ियोथेरेपिस्ट सामंथा स्पीगल ने बताया है कि एक से अधिक तकिए पर सोने से समय के साथ रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों में परेशानी हो सकती है। उन्होंने कहा कि कई तकियों पर सोने से डाउजर हंप (कूबड़) कंडीशन हो सकती है। इससे गर्दन में लगातार दर्द, अकड़न और रीढ़ की हड्डी में दीर्घकालिक परिवर्तन भी हो सकता है।