पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती से उपभोक्ताओं पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर विशेष अतिरिक्त एक्साइज़ ड्यूटी में भारी कटौती की है। इससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को मदद मिलेगी जिन्हें प्रति लीटर पेट्रोल और डीज़ल की बिक्री पर ₹48.8 का नुकसान हो रहा है। कंपनियां नुकसान की भरपाई कर कीमतें स्थिर रख सकेंगी। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि कंपनियां कीमतें कम कर उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाएंगी।