एक सिगरेट पीने पर अपने जीवन का औसतन करीब 17 से 22 मिनट खो देते हैं लोग: स्टडी
लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज द्वारा की गई स्टडी के मुताबिक, एक सिगरेट पीने पर पुरुष अपने जीवन के औसतन 17 मिनट जबकि महिलाएं 22 मिनट खो देती हैं। बकौल स्टडी, 20 सिगरेट का एक पैकेट लोगों के जीवन से 7-घंटे कम कर सकता है और जो लोग धूम्रपान नहीं छोड़ते वे औसतन जीवन का लगभग एक दशक खो देते हैं।