एक्स-गर्लफ्रेंड ने बदला लेने के लिए त्रिपुरा में जला दी बॉयफ्रेंड की ₹65 लाख की BMW कार
त्रिपुरा में एक युवक की पूर्व गर्लफ्रेंड द्वारा बदला लेने के लिए लगभग ₹65 लाख की उसकी बीएमडब्ल्यू कार में आग लगाने का मामला सामने आया है। युवक के अनुसार, ब्रेकअप के बाद उसे कई बार धमकियां मिल रही थीं लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। मामले का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ।