एक्स पर आया नया AI फीचर, यूज़र्स खुद बना सकेंगे टाइमलाइन
X ने नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फीचर लॉन्च किया है। इसके ज़रिए यूज़र्स अब अपनी पसंद के हिसाब से कस्टम टाइमलाइन बना सकते हैं। यह सुविधा फिलहाल सिर्फ पेड यूज़र्स के लिए उपलब्ध है और सबसे पहले iOS डिवाइस पर शुरू की गई है। इससे अलग-अलग टॉपिक को यूज़र्स अपनी होम फीड पर आसानी से पिन कर सकते हैं।