एक साल में 1,05,000 अंक तक पहुंच सकता है सेंसेक्स: मॉर्गन स्टैनली
ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने सेंसेक्स के दिसंबर 2025 तक 1,05,000 अंक तक पहुंचने का अनुमान जताया है। फर्म के अनुसार, अगर बाज़ार में सामान्य तेज़ी रहती है तो सेंसेक्स के अगले साल के अंत तक 93,000 के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है। बकौल फर्म, भारतीय बाज़ार 2025 तक उभरते बाज़ारों में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।