एक साल में 41% चढ़ा है थंगमायिल ज्वेलरी का स्टॉक, जानें क्या हैं कंपनी के प्लैन्स
तमिलनाडु की आभूषण कंपनी थंगमायिल ज्वेलरी (टीएमजेएल) के शेयरों में एक साल में 41% की तेज़ी आई है। कंपनी का कहना है कि गोल्ड की कीमतों में उछाल के बावजूद गोल्ड ज्वेलरी की मांग मज़बूत बनी हुई है। कंपनी ने कहा है कि वह इस साल 10 नए आउटलेट्स खोलने और पुरानों को अपग्रेड करने की योजना बना रही है।