एक साल में 50% सस्ता हुआ स्विगी का शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- मुनाफे के लिए खरीदो
स्विगी लिमिटेड के शेयरों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते एक साल में कंपनी का शेयर करीब 50% गिरकर ₹234 के करीब कारोबार कर रहा है। हालांकि, ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने बेहतर 'कॉन्ट्रीब्यूशन मार्जिन' और ग्रोथ की संभावनाओं को देखते हुए ₹310 के टारगेट प्राइस के साथ स्विगी पर 'बाय' (Buy) की रेटिंग दी है।