एक्सिस ने इन 7 लार्ज-कैप शेयरों पर दी खरीद की सलाह, मिल सकता है 44% का रिटर्न
एक्सिस सिक्योरिटीज़ ने बाज़ार में गिरावट के बीच 7 लार्ज-कैप शेयरों पर खरीद की राय दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक, भारती एयरटेल में 44% (टारगेट ₹2,530), बजाज फाइनेंस और ICICI बैंक में 36-36% (₹1,305 और ₹1,800), नेस्ले में 35% (₹1,765), वरुण बेवरेजेज में 23% (₹530), एटरनल में 22% (₹390) और कोटक बैंक में 20% (₹500) तक बढ़त की संभावना है।