एक्सिस बैंक के CFO पुनीत शर्मा ने 6 साल बाद दिया इस्तीफा, HDFC बैंक के बन सकते हैं नए CFO
भारत के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एक्सिस बैंक के CFO पुनीत शर्मा ने 6 साल तक सेवा देने के बाद इस्तीफा दे दिया है। बैंक के मुताबिक, वह अपने करियर के अगले चरण पर ध्यान देने के लिए पद छोड़ रहे हैं और उनका आखिरी कार्यदिवस 31-अगस्त होगा। बकौल रिपोर्ट्स, पुनीत HDFC बैंक के नए CFO बन सकते हैं।