एक सच्ची मार्गदर्शक थीं: सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीवी के निधन पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज न्यायमूर्ति फातिमा बीवी के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने 'X' पर लिखा, "फातिमा बीवी एक सच्ची मार्गदर्शक थीं। उनकी यात्रा उल्लेखनीय रही, उन्होंने कई बाधाओं को तोड़ा और महिलाओं को प्रेरित किया।" उन्होंने लिखा, "कानून के क्षेत्र में उनके योगदान को याद रखा जाएगा।"