एक्सपायरी डेट बदलते समय परफ्यूम की बोतलों में हुआ धमाका, महाराष्ट्र के फ्लैट में 4 लोग घायल

पालघर (महाराष्ट्र) के फ्लैट में परफ्यूम के कारण विस्फोट हो गया है जिसमें एक दंपति, उनकी 14-वर्षीय बेटी और 9-वर्षीय बेटा घायल हो गए। हादसे के समय दंपति बच्चों के साथ परफ्यूम की बोतलों पर एक्सपायरी डेट बदलने का काम कर रहा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रक्रिया में ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल संभवत: हादसे का मुख्य कारण बना।

Load More