एक्सपोर्ट और सेल्स के दम पर जुलाई में 11 महीने के टॉप पर पहुंचा भारत का सर्विसेज़ PMI
भारत का परचेज़िंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) जुलाई में 11 महीनों के उच्चतम स्तर 60.5 पर पहुंच गया है। यह तेज़ी नए निर्यात ऑर्डर और समग्र बिक्री में बढ़ोतरी के कारण आई है। सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय सेवा प्रदाताओं को एशिया, कनाडा, यूरोप और अमेरिका जैसे देशों से नए ऑर्डर मिले हैं जिससे अंतरराष्ट्रीय मांग में मज़बूत सुधार दिखा।