एक्सपर्ट ने बताया, क्यों अमेरिका के ईरान पर हमले से चीन का प्रभुत्व बढ़ेगा जो भारत के लिए होगा घातक
रक्षा विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने बताया है, "अफगानिस्तान-इराक में अमेरिका के लंबे युद्ध ने चीन का प्रभुत्व बढ़ाया...यूक्रेन में अमेरिका-रूस के छद्म युद्ध में चीन को सर्वाधिक लाभ हुआ।" उन्होंने बताया, "(ईरान पर हमले के बाद) पश्चिम एशिया में अमेरिका के बढ़ते दखल से चीन को और फायदा होगा...इससे भारत की सीमा पर अधिक आक्रामक-ताकतवर चीन को बढ़ावा मिलेगा।"