एक्सपर्ट ने बताया, पसीने की बदबू से भी मिलते हैं बीमारियों के संकेत
स्किन केयर स्पेशलिस्ट डॉक्टर विजय लक्ष्मी के मुताबिक, पसीने की बदबू कई बीमारियों का संकेत हो सकती है। उन्होंने कहा, "पसीने से मीठी या फल जैसी गंध आना डायबिटीज़ और अमोनिया जैसी तीखी गंध लिवर या किडनी में गड़बड़ी का संकेत हो सकती है।" बकौल डॉक्टर, अत्यधिक पसीना और उसमें बदबू आना थायरॉइड या हार्मोनल बदलाव का संकेत है।