एक्सपर्ट ने बताया, मोहल्ले में किराने की दुकान खोलने में कितना लगेगा खर्च
एक्सपर्ट अंशुल जैन ने कहा है, "छोटी किराना दुकान के लिए लगभग 100-150 वर्गफिट का स्पेस काफी होता है और छोटी किराना दुकान खोलने में ₹1.5-2.5 लाख का इन्वेस्टमेंट लग सकता है।" उन्होंने कहा, "इसमें रैक, काउंटर और कैश बॉक्स जैसे बेसिक सेटअप के लिए ₹15,000-30,000 लग सकते हैं। आटा-चावल, स्नैक्स जैसे शुरुआती स्टॉक में ₹50,000-1,50,000 खर्च हो सकता है।"