एक्सपर्ट ने बताया किन लोगों के लिए गाय या भैंस के दूध के बजाय फायदेमंद है बकरी का दूध
जमशेदपुर (झारखंड) की आयुर्वेदिक डॉक्टर चित्रा सिंह के अनुसार, जिन लोगों का पाचन तंत्र कमज़ोर है या जिन्हें डेयरी उत्पादों से एलर्जी है, उन्हें गाय या भैंस के दूध के बजाय बकरी का दूध ज़रूर आज़माना चाहिए। उन्होंने बताया कि बकरी का दूध पतला और औषधीय गुणों वाला होता है और यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है।