एक्सपर्ट ने बताया कैसे ज़्यादा उतार-चढ़ाव वाले मार्केट्स में भी हो सकती है मोटी कमाई
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शेयर बाज़ार में ज़्यादा उतार-चढ़ाव में भी कमाई की जा सकती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बाज़ार खुलने से पहले अमेरिकी बाज़ार और कच्चे तेल की कीमतें देख लें, इंडिया VIX के आधार पर सपोर्ट-रेजिस्टेंस लेवल समझें, जब VIX बढ़ रहा हो तो सही पॉइंट पर ऑप्शन्स खरीदें। बकौल एक्सपर्ट्स, सस्ते ऑप्शन्स की जगह ATM ऑप्शन्स लें।