एक्सपर्ट ने बताया कद के हिसाब से कितना होना चाहिए वज़न
पद्म भूषण से सम्मानित डॉक्टर एसके सरीन के मुताबिक, किसी पुरुष का कद 170 सेंटीमीटर है तो उसका वज़न 70 किलोग्राम (-100 फॉर्मूला) से ज़्यादा नहीं होना चाहिए। बकौल सरीन, 160 सेंटीमीटर वाली महिला का अधिकतम वज़न 55 किलोग्राम (-105 फॉर्मूला) होना चाहिए। उन्होंने मां-बाप को बीपी जैसी बीमारियां होने पर 5 किलोग्राम वज़न और कम करने की बात कही।