एक्सपर्ट ने बताया शराब पीने के बाद अगले दिन क्यों होता है सिरदर्द
लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज मेरठ की डॉक्टर दीपिका सागर ने बताया है कि अल्कोहल शरीर में वसोप्रेसिन नामक हॉर्मोन को कम कर देता है जिससे डिहाइड्रेशन और सिरदर्द की आशंका बढ़ जाती है। डॉक्टर सागर के अनुसार, यह एकमात्र कारण नहीं है और लो-क्वॉलिटी वाली शराब में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो सिरदर्द का कारण बन सकते हैं।