एक्सपर्ट ने बताया हेयर ट्रांसप्लांट करवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना है ज़रूरी?
सर गंगाराम हॉस्पिटल (दिल्ली) के प्लास्टिक ऐंड कॉस्मेटिक सर्जन डॉक्टर रमन शर्मा के मुताबिक, हेयर ट्रांसप्लांट हमेशा अच्छे हॉस्पिटल या क्लीनिक में करवाना चाहिए और डॉक्टर क्वॉलिफाइड होना चाहिए। उन्होंने बताया कि किसी त्वचा रोग से पीड़ित लोगों का हेयर ट्रांसप्लांट नहीं किया जाता है और 25 साल से कम उम्र के लोगों को भी इसकी सलाह नहीं दी जाती।