एक समय अकाउंट में सिर्फ इतने पैसे बचे थे जिससे पानीपुरी या इडली खा सकता था: विजय
ऐक्टर विजय वर्मा ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है कि एक समय उनके बैंक अकाउंट में सिर्फ ₹18 बचे थे। उन्होंने कहा, "वह जीवन का सबसे बुरा समय था... बस पानीपुरी या इडली खाने के पैसे थे।" उन्होंने कहा, "उस वक्त मेरे पिता मुझसे बात नहीं कर रहे थे इसलिए मैंने घर से पैसे लेने बंद कर दिए थे।"