एक समय था जब मेरे बैंक खातों में पैसे नहीं थे, क्रेडिट कार्ड की लिमिट खत्म हो गई थी: शरद
अभिनेता शरद केलकर ने मनीष पॉल से बातचीत में अपने संघर्ष को लेकर बताया है कि एक समय था जब उनके बैंक खातों में पैसे नहीं थे और उन्हें कर्ज़ भी चुकाने थे। बकौल शरद, "मेरे क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी खत्म हो गई थी।" उन्होंने कहा कि लोग मशहूर हस्तियों का संघर्ष नहीं सिर्फ उनकी सफलता देखते हैं।