एक साल बाद रिया चक्रवर्ती के बैंक अकॉउंट्स किए जाएंगे डीफ्रीज़, गैजेट्स भी लौटाए जाएंगे
एक विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती के बैंक अकॉउंट्स पर लगी रोक को हटाने और उनके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लौटाने का आदेश दिया है। रिया ने अपनी याचिका में कहा कि एनसीबी ने बिना किसी कारण के बैंक अकॉउंट्स फ्रीज़ किए थे। एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद पिछले साल रिया के अकॉउंट्स और गैजेट्स फ्रीज़ कर दिए गए थे।