एक साल में टेस्ट, टी20I, वनडे और आईपीएल में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने शुबमन गिल
शुबमन गिल एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट क्रिकेट, टी20I क्रिकेट, वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट और आईपीएल में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। गुजरात टाइटंस के ओपनर गिल ने सोमवार को सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला आईपीएल शतक जड़ा। गिल ने 2023 में वनडे में 3 शतक और टेस्ट व टी20I में 1-1 शतक लगाए हैं।