एक साल से बेटे के बारे में कुछ पता नहीं है, उसे किसी ने नहीं देखा: ऐक्टर करण मेहरा
अभिनेता करण मेहरा ने यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में कहा है कि बेटे काविश मेहरा के बारे में उनके पास पिछले एक साल से कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, "किसी को (बेटे के बारे में) कुछ पता नहीं है...पड़ोसियों ने भी उसे नहीं देखा।" करण की पत्नी व ऐक्ट्रेस निशा रावल अपने बेटे के साथ अलग रहती हैं।