एक सीनियर ऐक्टर ने कहा था बॉलीवुड में रहना है तो सुंदर दिखना होगा: जैकलीन
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने बताया है, "मैं जब बॉलीवुड में नई थी तो एक सीनियर ऐक्टर ने मुझे कहा था कि यहां टिकने के लिए सुंदर दिखना ज़रूरी है।" जैकलीन ने कहा, "मैंने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया।" उन्होंने कहा, "बॉलीवुड में अब हालात बदल रहे हैं, अब हर उम्र की अभिनेत्रियों को काम मिल रहा है।"