टपरवेयर के दिवालिया होने की रिपोर्ट्स, एक ही दिन में 60% टूटे शेयर

किचन और घर में इस्तेमाल के लिए बोतल व कंटेनर जैसे उत्पाद बनाने वाली कंपनी टपरवेयर के शेयर न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर सोमवार को 60% तक टूटे और दिन के आखिर में 57% की गिरावट के साथ बंद हुए। इससे पहले ब्लूमबर्ग ने रिपोर्ट किया था कि यह कंपनी इस हफ्ते दिवालियापन के लिए आवेदन कर सकती है।

Load More