एक ही दिन में करीब ₹1.3 लाख करोड़ घटी एलन मस्क की नेटवर्थ, जानें क्या हैं कारण
अमेरिकी बिज़नेसमैन एलन मस्क की नेटवर्थ एक ही दिन में $15.3 बिलियन (₹1.3 लाख करोड़) कम हो गई है। मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाज़ार में टेस्ला के शेयर में 7.5% की गिरावट देखी गई जिसके बाद मस्क की नेटवर्थ घटकर $346-बिलियन हो गई। इसका कारण मस्क द्वारा 'अमेरिका पार्टी' का गठन और अमेरिका का टैक्स-ऐंड-स्पेंडिंग बिल माना जा रहा है।