एक ही परिवार की 2 सगी बहनों को एमपी में 24 घंटे के भीतर सांप ने काटा, दोनों की हुई मौत

सतना (एमपी) में सांप के काटने से एक ही परिवार की 2 बहनों की 24 घंटे के भीतर मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक 10-वर्षीय बहन को गुरुवार रात सांप ने काटा व उसकी मौत के बाद शुक्रवार रात को 17-वर्षीय बहन को भी सांप ने काट लिया। परिजनों के अनुसार, दोनों को करैत सांप ने काटा था।

Load More