एक ही परिवार के 3 लोगों की एमपी में संदिग्ध हालात में हुई मौत, महिला के हाथ पर मिला नोट
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) मेें नगर निगम ठेकेदार नरेंद्र चौहान, उनकी पत्नी और बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है और तीनों के शव बुधवार शाम को उनके फ्लैट से बरामद हुए। महिला के हाथ पर लिखा था, "मेरा भाई हमारी मौत का ज़िम्मेदार है।" बकौल पुलिस, अंदर एक राइफल मिली और मामला सुसाइड का लग रहा है।