एक ही परिवार के 7 बच्चे खो बैठे आंखों की रोशनी, राजस्थान से सामने आया हैरान कर देने वाला मामला
उदयपुर (राजस्थान) में एक ही परिवार के 7 बच्चों ने धीरे-धीरे आंखों की रोशनी खो दी जिनकी उम्र 4-20 वर्ष तक है। परिवार गरीब-अशिक्षित है और एक संस्थान की समझाइश पर बच्चों को उदयपुर आरएनटी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बकौल डॉक्टर, बच्चों के चश्मे का नंबर -17 से -18 तक है और दृष्टि ठीक होने की उम्मीद कम है।