एक ही बैंक, क्रेडिट स्कोर और रेपो रेट भी समान, फिर भी होम लोन की ब्याज दर अलग क्यों?
एक ही बैंक से लिए गए दो होम लोन की ब्याज दर, समान क्रेडिट स्कोर और रेपो रेट से जुड़े होने के बावजूद अलग हो सकती है। इसकी वजह बैंक का तय किया गया स्प्रेड है जो ग्राहक के जोखिम प्रोफाइल, आय, चुकाने की क्षमता, LTV रेशियो, लोन-प्रोडक्ट और लोन लेने के समय की बैंक पॉलिसी पर निर्भर करता है।