एक ही शिफ्ट में होगा NEET PG 2026 एग्ज़ाम, घर के पास होगा सेंटर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि NEET PG-2026 परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी और परीक्षा केंद्र उम्मीदवारों के निवास स्थान के नज़दीक आवंटित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को 30 अगस्त की परीक्षा से करीब तीन सप्ताह पहले उनके आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी दे दी जाएगी। परीक्षा में 180 प्रश्न होंगे जिनका उत्तर 210 मिनट में देना होगा।

Load More