एक ही सीज़न में CSK, KKR और MI को उनके घरेलू मैदान पर हराने वाली दूसरी टीम बनी RCB
वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में खेले गए आईपीएल मैच में एमआई को 12 रन से हराने के बाद आरसीबी ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, आरसीबी दूसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने एक ही सीज़न में सीएसके, केकेआर और एमआई को उसके घरेलू मैदान पर क्रमशः चेपॉक, ईडन गार्डन्स और वानखेड़े में हराया। 2012 में ऐसा पंजाब ने किया था।