एक ही सर्टिफिकेट पर बिहार पुलिस में 41 साल नौकरी करते रहे फुफेरे-ममेरे भाई
बिहार पुलिस में एक ही नाम, जन्मतिथि, पता व पहचान दस्तावेज़ो के आधार पर दो अलग-अलग लोग 41-वर्ष तक नौकरी करते रहे और दारोगा के पद से रिटायर हुए। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई हैं व इसका खुलासा तब हुआ जब एक भाई ने पेंशन के लिए दस्तावेज़ जमा किए जबकि एक पहले से पेंशन उठा रहा था।