एक हॉस्पिटल बिल के लिए दो हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का इस्तेमाल कैसे करें?
दूसरी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी से अस्पताल के बिल की उस राशि की भरपाई की जा सकती है जिसे पहली पॉलिसी ने कवर नहीं किया। हालांकि, एक खर्च की दो बार भरपाई नहीं हो सकती। दूसरी बीमा कंपनी को पहली कंपनी द्वारा मंज़ूर/बकाया राशि का प्रमाण देना होगा। इसके लिए पहली कंपनी से सत्यापित क्लेम की कॉपी जमा करनी होगी।