एक ही दिन में 3 प्रोजेक्ट से बाहर निकाला गया था: अभिनेता मनोज बाजपेयी
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने फिल्मी करियर को लेकर कहा है, "मुंबई आने पर मुझे काम नहीं मिल रहा था। एक ही दिन में मुझे 3 प्रोजेक्ट से बाहर निकाल दिया गया था।" उन्होंने कहा, "मेरे लिए ज़िंदगी ऐसी हो गई थी कि रिजेक्शन ज़िंदगी का हिस्सा बन गया था। वहां से मेरी चमड़ी मोटी हो गई जो आजतक है।"