एक ही फ्लाइट में पहले आगे-पीछे बैठने वाले नीतीश-तेजस्वी बाद में एकसाथ बैठे आए नज़र
अपने-अपने गठबंधन की बैठकों के लिए पटना से दिल्ली एक ही फ्लाइट में रवाना हुए जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के आगे-पीछे बैठने वाले वीडियो के बाद एक और तस्वीर सामने आई है। इसमें दोनों नेता एकसाथ एक ही रो में बैठे दिखे। गौरतलब है, एनडीए गठबंधन में शामिल नीतीश सरकार बनाने के लिए किंगमेकर हैं।