एक ही मकान में किराए पर रहने वाले 30-वर्षीय शख्स ने दिल्ली में किया 8-वर्षीय बच्ची का रेप
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि दक्षिण पूर्व दिल्ली के बदरपुर इलाके में 8-वर्षीय बच्ची का रेप करने के आरोप में 30-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों एक ही मकान में किराएदार के तौर पर रह रहे थे। बकौल पुलिस, जब बच्ची घर पर अकेली थी तब आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था।