एक ही समय पर हमारे और इन्फोसिस के लिए काम करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की: विप्रो
विप्रो ने कहा है कि मूनलाइटिंग के मामले आते रहते हैं और नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कंपनी कार्रवाई कर रही है। कंपनी के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर सौरभ गोविल ने मनीकंट्रोल से कहा, "अधिकतर मामले ऐसे हैं जिनमें लोग....दो फुल-टाइम नौकरियां कर रहे हैं। एक ही समय पर विप्रो...और इन्फोसिस के लिए काम कर रहे हैं।"