एक ही समय में टेकऑफ के बाद हवा में टकराने से बचे थे इंडिगो के 2 विमान
डीजीसीए ने 7 जनवरी को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो के दो विमानों को एक साथ टेकऑफ की मंज़ूरी देने को लेकर एक एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के लाइसेंस को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। ये विमान हवा में टकराने से बच गए थे। बकौल डीजीसीए, दोनों विमान एक दूसरे से महज़ 100 फीट की दूरी पर थे।