एक 'हॉट सॉन्ग' के लिए प्रोड्यूसर मेरी कमर पर 'चपाती सेकना' चाहता था: मल्लिका
ऐक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने खुलासा किया है कि एक 'हॉट सॉन्ग' के लिए एक प्रोड्यूसर उनकी कमर पर 'चपाती सेकना' चाहता था। मल्लिका ने कहा, "वह ऐसा था, 'दर्शकों को कैसे पता चलेगा कि आप हॉट हैं? आप इतनी हॉट हैं कि मैं आपकी कमर पर चपाती सेक सकता हूं'।" बकौल मल्लिका, "मैंने कहा, 'नहीं...हम ऐसा कुछ नहीं कर रहे'।"