एकजैसे दिखने वाले 2 प्लेन से क्यों उड़ान भरते हैं रूसी राष्ट्रपति?
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए 2-विमानों की फ्लीट से भारत आए हैं। दोनों विमानों का मॉडल, रंग, डिज़ाइन एकजैसा है ताकि पता न चले कि पुतिन किस विमान में हैं। बकौल 'एनडीटीवी', ये विमान दुनिया के किसी भी कोने से रूसी न्यूक्लियर पावर कंट्रोल कर सकते हैं और इनमें मिसाइल से बचाने वाली डिवाइस मौजूद हैं।