एकजुट होकर पहाड़ हिला सकते हैं: ट्रेन की जलती बोगियों से अन्य हिस्से को अलग करने पर अफसर
आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लोग मेरठ के पास दौराला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के जलते इंजन और दो बोगियों से बाकी हिस्से को अलग करते दिख रहे हैं। अधिकारी ने लिखा, "हम एकजुट होकर पहाड़ हिला सकते हैं ये तो फिर भी ट्रेन थी...एकजुट प्रयास की जितनी तारीफ की जाए, वह कम है!"