एकता कपूर का बॉलीवुड में 'हिंदूफोबिया' को लेकर फूटा गुस्सा, कहा- टीका लगाने पर 'अजीब' कहा गया
प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बॉलीवुड में 'गहरा हिंदूफोबिया' होने की बात कही है। एकता ने बताया कि हिंदू लोककथाओं और पौराणिक कथाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने 'The Vvaan' बनाई। एकता कपूर के मुताबिक, तिलक और धागा पहनने पर उन्हें जज किया जाता था और इंडस्ट्री के लोग उन्हें 'अजीब' कहते थे।