'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' वापस लेकर आ रही हैं एकता कपूर: रिपोर्ट
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, एकता कपूर मूल कास्ट अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी के साथ आइकॉनिक शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' वापस ला रही हैं। बकौल पिंकविला, यह सीरीज़ लिमिटिड होगी और इस पर काम जोरों से चल रहा है। यह शो 2000 से 2008 तक चला था जिसमें स्मृति ने तुलसी विरानी का किरदार निभाया था।