एकता ने 'क्योंकि सास...' के 24 साल होने पर शेयर किया वीडियो; स्मृति ईरानी ने दी प्रतिक्रिया
फिल्ममेकर एकता कपूर ने अपने धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के 24 साल पूरे होने पर बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, "एक शो जिसने मेरी ज़िंदगी बदल दी।" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व धारावाहिक की लीड ऐक्ट्रेस रहीं स्मृति ईरानी ने लिखा, "दिल से (जुड़ा हुआ) इतिहास ❤️"