एकता कपूर ने जीता इंटरनैशनल एमी डायरेक्टरेट अवॉर्ड, कहा- भारत, मैं आपका एमी घर ला रही हूं

एंटरटेनमेंट की दुनिया में योगदान के लिए फिल्ममेकर एकता कपूर को अमेरिका में आयोजित हुए इंटरनैशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 में इंटरनैशनल एमी डायरेक्टरेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। एकता ने इंस्टाग्राम पर अवॉर्ड का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "भारत, मैं आपका एमी घर लेकर आ रही हूं।" बकौल एकता, यह अवॉर्ड पाकर वह बेहद खुश हैं।

Load More