एकदूसरे को देखकर भावुक हो गए मुस्कान-साहिल, ढाई मिनट साथ रहे लेकिन नहीं हो पाई बात
मेरठ (यूपी) के सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल गिरफ्तार होने के बाद बुधवार को पहली बार आमने-सामने आए। जेल के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में कोर्ट की पेशी के लिए दोनों को लाया गया और इस दौरान दोनों ढाई मिनट साथ रहे। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों ने एक-दूसरे को देखा और भावुक हो गए लेकिन दोनों ने बात नहीं की।